महिला सशक्तीकरण और जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री 

आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल 

महिला सशक्तीकरण और जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि समर्थ नारी ही समृद्ध समाज और विकसित राजस्थान का आधार है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि समर्थ नारी ही समृद्ध समाज और विकसित राजस्थान का आधार है। राज्य सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं की भागीदारी और आर्थिक मजबूती से ही समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान को देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर
रबी फसलों के लिए किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने उर्वरक आपूर्ति...
राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये
विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी से रुपये में तूफानी तेजी, 7 महीने के शिखर पर पहुंचा भाव
महिला सशक्तीकरण और जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री 
सफाई व्यवस्था पर महापौर की नजर, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 9 हजार का चालान 
संसद का सत्र कब से? सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट