कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट

प्रदेश में जिला प्रमुखों के चुनाव हो रहे 

कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पंचायत चुनाव परिणामों को जनता का जनादेश बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया है और देश में संदेश दिया है कि भाजपा को कांग्रेस ही हरा सकती है।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान के पंचायत चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जिला प्रमुखों के चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया है। इससे पूरे देश में यह संदेश गया है कि भाजपा को कांग्रेस ही हरा सकती है।

पायलट ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत को जनता का जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने भाजपा सरकार, केंद्र सरकार और डबल इंजन के दावों को नकार दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की एकजुट टीम ने यह नतीजा हासिल किया है। अब इस गति को बनाए रखते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इसे बड़ी सफलता में बदलना होगा।

उन्होंने जिला प्रमुख चुनाव के मद्देनजर बाड़ेबंदी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित होनी चाहिए। पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष अक्सर पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल अपने हित में करता है, लेकिन जनता ने अपना फैसला दे दिया है।

इसके अलावा, पायलट ने पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने इसे सुविधा, समझौते और हताशा का अपवित्र गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि पहले दोनों पक्ष एक-दूसरे पर किसान और युवा विरोधी होने के आरोप लगाते थे, अब अचानक साथ आ गए हैं। पायलट ने कांग्रेस की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी टीम राजस्थान के रूप में काम कर रही है और भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

Read More कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई व्यवस्था पर महापौर की नजर, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 9 हजार का चालान  सफाई व्यवस्था पर महापौर की नजर, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 9 हजार का चालान 
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने महापौर सुनील कोठारी बुधवार को सिविल लाइन और विद्याधर नगर जोन के दौरे...
संसद का सत्र कब से? सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट
सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक 
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
बूंदी और झालावाड़ में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग आज
अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का निशाना, गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उम्मीदवार घोषित करने पर उठाए सवाल