भाजपा ने जिला प्रमुख के लिए घोषित किए उम्मीदवार, अजमेर में पूजा तो चूरू में कनिका को मौका

अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली और उदयपुर में बहुमत हासिल 

भाजपा ने जिला प्रमुख के लिए घोषित किए उम्मीदवार, अजमेर में पूजा तो चूरू में कनिका को मौका
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। कांग्रेस को 23 जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा पांच जिलों में बहुमत में है।

जयपुर। राजस्थान के 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने अपने बहुमत वाले जिलों के साथ ही कई अन्य जिलों में भी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। कांग्रेस को 23 जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा ने अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली और उदयपुर में बहुमत हासिल किया है।

भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों में अब तक मिली जानकारी के अनुसार अजमेर से पूजा भंसाली, पाली से सीता देवी, उदयपुर से हिम्मत सिंह झाला और झालावाड़ से वर्षा झाला को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, जिन जिलों में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां भी पार्टी ने जिला प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें जयपुर से राजेश गुर्जर, चूरू से कनिका सिंह, जोधपुर से लक्ष्मणराम चौधरी, बूंदी से मनीष सैनी और राजसमंद से करणवीर सिंह शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ में भाजपा ने निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर आक्या को उम्मीदवार बनाया है। अब जिला प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कई जिलों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

भाजपा ने ये उम्मीदवार उतारे :

Read More पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता

जयपुर में राजेश गुर्जर, जोधपुर में लक्ष्मणराम चौधरी, उदयपुर में हिम्मत सिंह झाला, अलवर में संतोष मीणा, अजमेर में पूजा भंसाली, सीकर में सुनीता रणवां, बीकानेर में धापू कंवर, नागौर में अनिल नागौरी, भरतपुर में पूजा जाटव, डीग में रेनू सिंह, राजसमंद में मदन सिंह चौहान, दौसा में कोई उम्मीदवार घोषित नहीं, ब्यावर में निर्मला रावत, बालोतरा में सुशीला, खैरथल-तिजारा में इंद्रजीत सिंह यादव, कोटपूतली-बहरोड़ में रामनिवास यादव, पाली में सीता देवी, चित्तौड़गढ़ में तुलसी बाई, भीलवाड़ा में सुखलाल गुर्जर और बाड़मेर में खंगार सिंह भाजपा के जिला प्रमुख पद के उम्मीदवार हैं।

Read More खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति

इसी तरह, फलोदी में सरिता भादू, प्रतापगढ़ में हकरी देवी मीणा, जालौर में हरदान विश्नोई, सलूंबर में लीला मीणा, टोंक में प्रियंका बेरवा, डूंगरपुर में कांतिलाल डामोर, हनुमानगढ़ में सरस्वती गोदारा, झुंझुनू में हर्षिनी कुल्हरी, सिरोही में गंगा प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

Read More झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने जिला प्रमुख के लिए घोषित किए उम्मीदवार, अजमेर में पूजा तो चूरू में कनिका को मौका भाजपा ने जिला प्रमुख के लिए घोषित किए उम्मीदवार, अजमेर में पूजा तो चूरू में कनिका को मौका
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।...
युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी