अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?

जीत के आधार पर आगे बढ़ेगी बातचीत

अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने पर दोनों दलों के बीच मतभेद सामने आए हैं। मसूद ने कहा कि कांग्रेस सीटों की भीख नहीं मांग रही है और समझौता आपसी सम्मान के आधार पर होना चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या हम भिखारी हैं, जो हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है?' मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने अभी सीटों की मांग तक नहीं की थी और सपा ने अपनी तरफ से 26 सीटों की घोषणा कर दी। 

उन्होंने इसे अपनी शर्तें थोपने जैसा बताया। मसूद के मुताबिक, इस मामले में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर 26 सीटों से बातचीत की शुरुआत होने की बात कही थी। इस घटनाक्रम ने विपक्षी गठबंधन के भीतर सियासी मतभेद उजागर कर दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक