शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम

रात का तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज 

शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। शेखावाटी में ठंड का सबसे ज्यादा असर है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 और माउंट आबू में 3 डिग्री दर्ज किया गया। 10 से अधिक जिलों में पारा 10 डिग्री या नीचे रहा।

जयपुर। प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शेखावाटी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। वहीं पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बीती रात तीन डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शेखावाटी के फतेहपुर में बीती रात मैदानी इलाकों में फिर सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी, सीकर, उदयपुर, नागौर, झुंझुनूं सहित 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया।

जयपुर में दिन में अभी भी धूप में तेजी है लेकिन रात में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 10 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है, तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अडानी फाउंडेशन के सहयोग से एक माह तक विशेष नेत्र चिकित्सा अभियान चलाया। इसके तहत तीन...
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम
आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी