शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी

पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की हुई आधिकारिक घोषणा

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के छह साल बाद राजग में लौटने का स्वागत करते हुए भाजपा-अकाली गठबंधन को स्वाभाविक और समय की कसौटी पर खरा बताया है। मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हुआ यह गठबंधन पंजाब को जनहितैषी शासन और प्रगति की नई ऊंचाई देगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा है कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक है और इससे पंजाब को जनहितैषी शासन मिलेगा तथा राज्य प्रगति की नई ऊंचाई हासिल करेगा। दोनों दलों के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन की मंगलवार को यहां घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि अकाली दल का राजग परिवार में लौटना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस गठबंधन को आगे बढ़ाया है। अकाली दल और भाजपा का गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दलों ने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे आगे रखा है और उन्हें विश्वास है कि यह गठबंधन पंजाब की जनता की पसंद बनेगा। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल छह साल बाद मंगलवार को एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गया और उसने पंजाब में विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के छह साल बाद राजग में लौटने का स्वागत करते हुए भाजपा-अकाली गठबंधन...
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी नहीं होगी खत्म, राजस्थान में बदलेगा पूरा राज: टीकाराम जूली