'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार
12-13 वर्षों में 50 करोड़ से अधिक भारतीयों ने गरीबी को दी मात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आर्थिक आपदा के राहुल गांधी के दावे पर पलटवार करते हुए भारत की विकास दर और गरीबी में आई कमी को सरकार की उपलब्धि बताया। गुरुवार को FICCI के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत करीब 7 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्होंने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। मोदी ने कांग्रेस के 1970 के दशक के 'गरीबी हटाओ' नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में नीतियों और नीयत दोनों में कमी थी।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर में भारत का वस्तु निर्यात 50 अरब डॉलर के करीब पहुंचा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत को आर्थिक आपदा की कगार पर बताते हुए बेरोजगारी और कमजोर विनिर्माण क्षेत्र पर सवाल उठाए थे।

Comment List