लोकसभा सत्र से पहले AAP का तीन लाइन का व्हिप, सभी सांसदों को पांच दिन उपस्थित रहने के निर्देश

बिना किसी चूक के पूरी अवधि तक सदन में मौजूद रहने की दी गई सख्त हिदायत

लोकसभा सत्र से पहले AAP का तीन लाइन का व्हिप, सभी सांसदों को पांच दिन उपस्थित रहने के निर्देश
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र और महत्वपूर्ण विधायी कामकाज के मद्देनजर अपने सभी लोकसभा सांसदों को 'तीन-लाइन व्हिप' जारी किया है। लोकसभा में आप के मुख्य सचेतक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा रविवार को जारी इस निर्देश में सभी सांसदों को चार दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पार्टी के रुख का समर्थन करने को कहा गया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार से शुरू हो रही लोकसभा की बैठक में आगामी कामकाज के मद्देनजर अपने सभी लोकसभा सांसदों को 'तीन-लाइन व्हिप' जारी किया है। लोकसभा में आम आदमी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं पंजाब के होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के रविवार को जारी इस आधिकारिक निर्देश में पार्टी के सभी निचले सदन के सदस्यों से इस पूरी अवधि के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

व्हिप में कहा गया है, सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, चार दिसंबर, 2026 तक लोकसभा में महत्वपूर्ण विधायी कार्य लिए जाने निर्धारित हैं। आम आदमी पार्टी से संबंधित लोकसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे बिना किसी चूक के इस पूरी अवधि के दौरान सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें। इस निर्देश को अति महत्वपूर्ण मानने को कहा गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, आग लगने के बाद दो जहाजों ने बदला रास्ता होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, आग लगने के बाद दो जहाजों ने बदला रास्ता
ईरानी सेना की नौसैनिक इकाई ने जानकारी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में एक प्रतिबंधित क्षेत्र से...
आर्मी की वर्दी में दिखे सचिन पायलट, जवानों संग की ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस
जयपुर में रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानों और बार के आसपास होगी सघन रात्रि गश्त
भरतपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रानू बाला ने की डोटासरा से मुलाकात
सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ऊनी कपड़ों में नजर आए लोग, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का असर
जयपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आया 7 साल का बच्चा, गर्दन पर लगे 17 टांके
होर्मुज में 3 टैंकरों ने तोड़ा नियम : एक बारूदी सुरंग से टकराया, 2 ने बदला रास्ता