डोसा खाने पहुंचीं या दुकान उजाड़ने? दो युवतियों ने मचाया ऐसा बवाल, वीडियो वायरल

पुलिस जांच शुरू

डोसा खाने पहुंचीं या दुकान उजाड़ने? दो युवतियों ने मचाया ऐसा बवाल, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज मार्ग स्थित एक इडली-डोसा की दुकान पर रविवार देर शाम दो युवतियों ने जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। उन्होंने दुकान का सामान व डोसा बैटर फेंक दिया और ग्राहकों से भी विवाद किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज मार्ग स्थित एक इडली-डोसा की दुकान पर रविवार देर शाम दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में रखा सामान और डोसा बनाने का बैटर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार बालमुकुंद के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे दो युवतियां एक्टिवा से दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि दोनों वीडियो बनाते हुए दुकान में दाखिल हुईं और अभद्रता करने लगीं। इस दौरान उन्होंने दुकान में रखा सामान फेंक दिया। युवतियों ने वहां मौजूद ग्राहकों से भी विवाद किया।

दुकानदार के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो जाते समय युवतियों ने खुद को लल्लापुरा निवासी मनोज चौरसिया और ओमप्रकाश चौरसिया की बेटियां बताया। इसके बाद दोनों युवतियां वहां से चली गईं। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वायरल वीडियो सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी
कांग्रेस ने मेटा पर भाजपा के इशारे पर काम कर कांग्रेस की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। संगठन के...
जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर
पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश