न कोई मंच, न भाषण... ठेले पर गोलगप्पे खाते दिखे केंद्रीय मंत्री, VIDEO वायरल

व्यवहार की जमकर की जा रही सराहना

न कोई मंच, न भाषण... ठेले पर गोलगप्पे खाते दिखे केंद्रीय मंत्री, VIDEO वायरल
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ दौरे पर पहुंचे, जहां उनका अनौपचारिक अंदाज चर्चा का विषय बन गया। चंडी मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे एक ठेले पर भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ गोलगप्पों का स्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हापुड़। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनका एक अनौपचारिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। चंडी मंदिर में दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री की नजर सड़क किनारे लगे गोलगप्पे के ठेले पर पड़ी तो उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ ठेले पर पहुंचकर गोलगप्पों का स्वाद लिया।

आमतौर पर सुरक्षा घेरे और तय प्रोटोकॉल के बीच रहने वाले मंत्री का यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान किसी ने उनके गोलगप्पे खाने का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री विधायक के साथ ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उनके इस सहज अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की