महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
संविधान की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा देश का अस्तित्व
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने गांधी जयंती के अवसर पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में विरोध सभा आयोजित करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ कआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह पुष्टि की है। ये लुकआउट सर्कुलर ऐसे समय जारी किए गए हैं, जब दीपके सहित सीजेपी का अन्य नेताओं संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को नागपुर के संविधान चौक पर अभिनेता प्रकाश राज के साथ एक विरोध कार्यक्रम है। इससे पहले गुरुवार को दीपके ने दीक्षाभूमि का दौरा किया और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपके ने मीडियाकर्मियों से कहा, अगर देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करनी है, तो पहले संविधान की रक्षा करना आवश्यक है। यदि संविधान नहीं रहेगा, तो भारत का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक पवित्र और महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को संविधान दिया था, जिसने हर नागरिक को अधिकार प्रदान किए हैं और इन अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
दीपके ने कहा कि वह विदर्भ में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार से सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इस दौरान किसानों तथा उनके बच्चों से बातचीत करेंगे। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बताया कि संगठन किसानों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने के लिए विदर्भ के साथ-साथ मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त इलाकों का भी दौरा करेगा। रांका ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही 5,000 रुपये की मामूली सहायता पर्याप्त नहीं है और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

Comment List