मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 

13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 
मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पद बढ़ाने की मांग के बीच राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 13 दिसंबर को जयपुर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ऑफलाइन होगी। भर्ती 600 पदों के लिए होगी।

जयपुर। प्रदेशभर में मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत जयपुर में 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित 600 पदों के लिए ऑफलाइन मोड में होगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भर्ती के पद बढ़ाने की मांग कर रहे युवा चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है। चिकित्सक लंबे समय से 600 पदों को बढ़ाकर 2000 करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल ऑफिसर के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

ऐसे में, सरकार को भर्ती के पदों में बढ़ोतरी करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक चिकित्सकों को रोजगार का अवसर मिल सके और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी भी दूर हो। चिकित्सकों की मांग है कि पद बढ़ाने के साथ परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ाई जाए, ताकि संशोधित पदों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव...
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 
अमेरिका के 25% टैरिफ की धमकी पर भड़की माकपा, मोदी सरकार से कहा- दबाव में न करें व्यापार समझौता