आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

विधान नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का रक्षक : अशोक सामरिया

आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
राजस्थान आवासन मंडल में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति अधिकारी-कर्मचारी समन्वय परिषद की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने संविधान के महत्व और मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला।

जयपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति अधिकारी-कर्मचारी समन्वय परिषद, राजस्थान आवासन मंडल की ओर से परिषद कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून है। यह सरकार की संरचना, शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को निर्धारित करता है। साथ ही संविधान प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना तथा उनका पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता टीएस मीणा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करवाया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएल मीणा, आवासीय अभियंता राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक प्रभुलाल मीणा, संपदा प्रबंधक किशोर कुमार, आवासन अधिकारी अशोक जाजोरिया, गणेश वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्याम बिहारी, पूर्व उप आवासन आयुक्त बीएल मीणा, महासचिव रामनारायण जाबडोलिया सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव...
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 
अमेरिका के 25% टैरिफ की धमकी पर भड़की माकपा, मोदी सरकार से कहा- दबाव में न करें व्यापार समझौता