राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी

श्रद्धा गुरुवार को गुलाबी नगरी पहुंचीं

राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
जयपुर के मशहूर राज मंदिर सिनेमा में गुरुवार को फिल्मी सितारों की रौनक देखने को मिली। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' के प्रचार के लिए यहां पहुंचीं। उनके साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे।

जयपुर। जयपुर के मशहूर राज मंदिर सिनेमा में गुरुवार को फिल्मी सितारों की रौनक देखने को मिली। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' के प्रचार के लिए यहां पहुंचीं। उनके साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने सिनेमाघर में फिल्म का प्रचार किया। इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने राज मंदिर में अपने विचार साझा किए। श्रद्धा ने भी जयपुर से अपने खास लगाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए हमेशा खास और शुभ रहा है। उनके मुताबिक, जिस भी फिल्म का प्रचार उन्होंने यहां से किया, उसे सफलता मिली है। इसी वजह से जब फिल्म के प्रचार के लिए शहरों का चयन हो रहा था, तब उन्होंने खुद जयपुर का नाम सुझाया।

इससे पहले श्रद्धा गुरुवार को गुलाबी नगरी पहुंचीं। हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए उन्होंने राजस्थानी अंदाज में 'खम्मा घणी' कहकर सबका अभिवादन किया। अपने पसंदीदा सितारों को शहर के ऐतिहासिक सिनेमाघर में देखकर जयपुर के सिनेमा प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव...
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 
अमेरिका के 25% टैरिफ की धमकी पर भड़की माकपा, मोदी सरकार से कहा- दबाव में न करें व्यापार समझौता