कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं

कांग्रेस के तीन सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया

कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने फिर बड़ी संख्या में जीत दर्ज की। अलवर, जैसलमेर, दौसा और धौलपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने फिर बड़ी संख्या में जीत दर्ज की। अलवर, जैसलमेर, दौसा और धौलपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सीकर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, जालोर, कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं, सिरोही, राजसमंद, फलोदी, बूंदी और टोंक में भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजी मारी। भाजपा ने कुछ जगहों पर वापसी की। ब्यावर में टीकम सिंह विजयी रहे। यहां एक दिन पहले जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस जीती थी। अजमेर में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी सुनीता लांबा, उदयपुर में पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, बांसवाड़ा में प्रियंका कुंवर और पाली में हेमंत गादाना जीते। पाली में कांग्रेस के तीन सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया।

डूंगरपुर में बीएपी सदस्यों के साथ कांग्रेस का एक सदस्य वोटिंग के लिए पहुंचा तो भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने निर्वाचन प्रमाण पत्र न होने और फर्जी मतदान का आरोप लगाया। सीकर में वकील ने एसएचओ सुनील जांगिड़ पर अभद्रता का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में वकील जमा हो गए और जिला परिषद का बाईं ओर का गेट तोड़ दिया गया। एक दिन पहले जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक सीट पर कब्जा किया था। उप जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा, लेकिन क्रॉस वोटिंग और स्थानीय विवादों ने सियासी समीकरणों को और रोचक बना दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव...
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी 
अमेरिका के 25% टैरिफ की धमकी पर भड़की माकपा, मोदी सरकार से कहा- दबाव में न करें व्यापार समझौता