पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सामूहिक प्रचार रणनीति फेल, चारों चरणों में नहीं दिखी वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता

तीसरे और चौथे चरण में प्रचार पड़ा कमजोर

पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सामूहिक प्रचार रणनीति फेल, चारों चरणों में नहीं दिखी वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता
राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक प्रचार की रणनीति बनाई, लेकिन चारों चरणों में यह रणनीति पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाई। खासकर तीसरे और चौथे चरण में बड़े नेताओं की संयुक्त सक्रियता नजर नहीं आई।

जयपुर। राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक प्रचार की रणनीति बनाई, लेकिन चारों चरणों में यह रणनीति पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाई। खासकर तीसरे और चौथे चरण में बड़े नेताओं की संयुक्त सक्रियता नजर नहीं आई। इसकी शुरुआत निकाय चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मिलकर प्रचार करते तो पार्टी को बेहतर परिणाम मिल सकते थे। इसके बाद पंचायत चुनाव में सामूहिक प्रचार की तैयारी की गई। इसके बाद पंचायत चुनाव में गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली सहित 20 वरिष्ठ नेताओं की प्रचार समिति बनाई गई। 7 अक्टूबर को जयपुर में इन नेताओं ने एक मंच पर आकर एकजुटता का संदेश भी दिया।

पहले चरण में गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली सहित वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग क्षेत्रों में प्रचार किया। दूसरे चरण में भी नेताओं ने जिलों में सभाएं और जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। गहलोत, पायलट, डोटासरा और जूली सहित नेताओं की सक्रियता से सामूहिक प्रचार की उम्मीद बनी, लेकिन सभी नेताओं के साझा दौरे और संयुक्त सभाएं सीमित ही रहीं। तीसरे चरण तक आते-आते प्रचार की यह रफ्तार कमजोर पड़ गई। रितु बराला प्रकरण में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और जूली सहित नेताओं की सक्रियता, दिल्ली में कांग्रेस की महारैली और दीपावली के कारण चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ। चौथे चरण में भी वरिष्ठ नेताओं का संयुक्त प्रचार सामने नहीं आया। कई प्रत्याशियों को स्थानीय नेताओं के भरोसे ही चुनाव लड़ना पड़ा। इससे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक समन्वय की कमी फिर उजागर हुई। गहलोत-पायलट सहित वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता का संदेश राजनीतिक बैठकों तक तो पहुंचा, लेकिन चुनावी मैदान में साझा नेतृत्व की तस्वीर नहीं बन सकी।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस बनाएगी बढ़त: पीसीसी चीफ डोटासरा इस मामले में पीसीसी चीफ डोटासरा का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों से जमीनी फीडबैक लेंगे। पर्यवेक्षकों को पूरी तैयारी के साथ आने के लिए कहा गया है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस बढ़त बनाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद