पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा : बस्सी, फागी और तूंगा में दर्ज की जीत

ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी ने मजबूत की अपनी स्थिति

पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा : बस्सी, फागी और तूंगा में दर्ज की जीत
बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस के लालाराम सैनी ने भाजपा के रामफूल को 17 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। वहीं फागी पंचायत समिति में कांग्रेस के कैलाश चंद चौधरी विजयी रहे। तूंगा पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया।

जयपुर। जिले की पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने कई पंचायत समितियों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस के लालाराम सैनी ने भाजपा के रामफूल को 17 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। वहीं फागी पंचायत समिति में कांग्रेस के कैलाश चंद चौधरी विजयी रहे। तूंगा पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया।

यहां कांग्रेस के रामफूल चंद्र ने भाजपा की आरती को महज चार मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अंतिम समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इधर, आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस की माया देवी वर्मा और शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की संतरा देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इन दोनों पंचायत समितियों में निर्विरोध निर्वाचन से कांग्रेस को राहत मिली है। पंचायत समिति चुनाव के परिणामों के साथ ही ग्रामीण राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा : बस्सी, फागी और तूंगा में दर्ज की जीत पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा : बस्सी, फागी और तूंगा में दर्ज की जीत
बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस के लालाराम सैनी ने भाजपा के रामफूल को 17 मतों से हराकर प्रधान पद पर...
राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात, "राष्ट्र प्रथम" की सोच रखते ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का किया आह्वान
मद्रास उच्च न्यायालय का बड़ा फ़ैसला: दो सीटों से हटाया प्रतिबंध, आयोग को उपचुनाव कराने की अनुमति
4 दिसंबर को डीआरटी जयपुर में विशेष लोक अदालत, 4 हजार प्रकरणों के निस्तारण की तैयारी
पाली में भाजपा जिला परिषद सदस्य चौथाराम मेघवाल को नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब
साइबर ठगी रोकने के लिए जयपुर में जुटेंगे देशभर के टेक्निकल एक्सपर्ट, 37 टीमें 24 घंटे में खोजेंगी समाधान
रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे