खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

समारोह में आने का आग्रह किया

खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाली अन्नकूट महाप्रसादी के लिए शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर बीएल शर्मा ने राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

जयपुर। खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाली अन्नकूट महाप्रसादी के लिए शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल को निमंत्रण दिया गया। नरवर आश्रम सेवा समिति के महासचिव बीएल शर्मा ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें अन्नकूट महाप्रसादी समारोह में पधारने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बीएल शर्मा ने राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

उन्होंने बताया कि मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने राज्यपाल से समारोह में पधारकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने तथा श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।समिति की ओर से राज्यपाल को धार्मिक आयोजन की परंपरा, सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े भावों के साथ आमंत्रित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिपेट में कल से जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक, 3 दिन होगा पेट्रोरसायन तकनीक पर मंथन सिपेट में कल से जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक, 3 दिन होगा पेट्रोरसायन तकनीक पर मंथन
सिपेट में 28 से 30 नवंबर तक 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एपीएम-2026 का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक और पद्म...
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव : विधायक अशोक चांदना सहित 12-13 लोगों पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत