इंदिरा जयंती पर कांग्रेस सेवा दल का नारी शक्ति सम्मान समारोह, 200 से अधिक महिलाएं होंगी सम्मानित

19 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित

इंदिरा जयंती पर कांग्रेस सेवा दल का नारी शक्ति सम्मान समारोह, 200 से अधिक महिलाएं होंगी सम्मानित
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर राजस्थान कांग्रेस सेवा दल 19 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने वाली 200 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर राजस्थान कांग्रेस सेवा दल 19 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने वाली 200 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ज्योति खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने समाज कल्याण, महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही सेवा दल में निष्ठापूर्वक काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। संविधान दिवस पर सेवा दल प्रदेशभर के सभी जिलों में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगा। मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार गोष्ठियां व जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला अध्यक्षों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान