हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

दोस्त से मिलने गया था हॉस्टल, खिड़की से गिरा

हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
कोटा में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी।

कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र हॉस्टल में अपने दोस्त से मिलने गया था। इसी दौरान पांचवी मंजिल की सीढ़ी वाली खिड़की से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। छात्र कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
कोटा ग्रामीण के इटावा स्थित दूधली निवासी अमन मीणा(22) कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह शुक्रवार सुबह प्राइम टाइम रेजीडेंसी हॉस्टल में अपने दोस्त अभय से मिलने गया था। जवाहर नगर थाने के हैड कांस्टेबल राम सागर ने बताया कि सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक छात्र हॉस्टल से गिर गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। वहां से घायल अमन को लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि अमन हॉस्टल की पांचवी मंजिल की सीढ़ी वाली खिड़की से नीचे गिरा था। जिससे उसकी मौत हुई है। 
जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि छात्र का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखा गतया। परिजनों के आने के बाद पोस्ट मार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है कि यह हादसा है या आत्म हत्या।

हॉस्टिपल में हुई थी बेटे से बात
छात्र अमन के पिता पुष्प चंद ने बताया कि बेटे से हॉस्टिपल में बात हुई थी। उस समय उसने बताया था कि उसे पता नहीं वह कैसे गिरा।उन्होंने बताया कि अमन से दो दिन पहले भी फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि रविवार को कोटा आओ तो रजाई लेकर आना।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में...
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’
हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत