Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर, सीकर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह और रात के समय सर्दी तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 10 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का असर बढ़ता रहेगा। 27 से 30 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने 27 से 30 नवंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर संभाग और कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अजमेर और कोटा संभाग में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। राज्य के शेष अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने से दिन में धूप राहत देगी, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर आगामी एलएएचडीसी चुनावों के मद्देनजर किसी...
नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’