Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद राजस्थान में बढ़ी सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद राजस्थान में बढ़ी सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह अलवर जिले में फसलों पर ओस की बूंदें नजर आईं।

जयपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह अलवर जिले में फसलों पर ओस की बूंदें नजर आईं। इससे ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर साफ दिखाई दिया। इससे पहले सोमवार को उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में सीजन का पहला कोहरा छाया। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं के चलते कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह और शाम के समय अचानक ठंड बढ़ गई। सोमवार को जालोर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

फतेहपुर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के आंशिक प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात के साथ दिन में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान