Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार

तापमान करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से तेज सर्दी का असर

Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार
राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में फतेहपुर, सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जयपुर। राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में फतेहपुर, सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में तापमान करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से तेज सर्दी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

सर्द हवाओं के कारण कई शहरों में रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। विभाग ने आगामी 10 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं 27 से 30 नवंबर के बीच शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री, जबकि अजमेर और कोटा संभाग में 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे रात और सुबह के समय सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
शासन सचिवालय में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित...
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार
लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee