खुले आसमान और अस्पताल के गलियारों में रात गुजारने को मजबूर तीमारदार, 300 लोगों के बैठने की क्षमता

जेके लोन अस्पताल में बनकर तैयार पक्का वेटिंग डोम अब भी बंद

खुले आसमान और अस्पताल के गलियारों में रात गुजारने को मजबूर तीमारदार, 300 लोगों के बैठने की क्षमता
कोटा के जेके लोन अस्पताल में मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत से बना आधुनिक वेटिंग डोम प्रशासनिक सुस्ती के कारण अब तक बंद पड़ा है। 300 लोगों की क्षमता, पंखे-कूलर और चार्जिंग जैसी सुविधाओं से लैस होने के बावजूद, कबूतरों की जाली लगाने के नाम पर इसका संचालन अटका है। इससे सर्दी में तीमारदारों को खुले आसमान या ढाबों में रात गुजारनी पड़ रही है।

कोटा। हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े महिला एवं शिशु रोग चिकित्सालय जेके लोन में मरीजों के परिजनों को राहत देने के लिए बनाया गया करोड़ों रुपए की लागत का वेटिंग डोम अब तक आमजन के लिए नहीं खुल पाया है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बच्चों के उपचार और प्रसव के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को सर्दी, गर्मी और बारिश से बचाने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था। लेकिन, तमाम सुविधाओं से लैस होने के बावजूद यह डोम प्रशासनिक सुस्ती और औपचारिकताओं के फेर में बंद पड़ा है। अब सर्दी की शुरुआत के साथ ही खुले आसमान और अस्पताल के गलियारों में रात गुजारने को मजबूर तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। विडंबना यह है कि जिस सुविधा का उद्देश्य परिजनों को राहत देना था, उसका लाभ उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों और प्रसूताओं के परिजनों को रातभर वार्ड के बाहर या कॉरिडोर में इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में तैयार वेटिंग डोम का बंद रहना अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।

300 लोगों के बैठने की क्षमता, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी

राज्य सरकार के बजट से तैयार इस स्थायी वेटिंग डोम में एक साथ करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसे मौसम की मार से बचाव के साथ परिजनों के आराम को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। डोम में बैठने के लिए पर्याप्त बेंच और सीटें लगाई गई हैं। गर्मी के दिनों में राहत के लिए पंखे और कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।डोम में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है, जिसके माध्यम से वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को जरूरी सूचनाएं दी जा सकेंगी। पेयजल और खान-पान की सुविधा के लिए पास में अलग कक्ष भी बनाए गए हैं। इतनी सुविधाएं होने के बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

कॉरिडोर में जगह नहीं, होटल-ढाबों पर गुजारनी पड़ रही रात

Read More Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें

बारां से अपनी बहन की डिलीवरी के लिए जेके लोन अस्पताल आए हरिराम ने बताया कि अस्पताल के कॉरिडोर में इतनी भीड़ रहती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। ऑपरेशन से डिलीवरी होने के कारण परिजनों को हर समय अस्पताल के बाहर रहना पड़ता है। रात होते ही ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में मजबूरी में होटल और आसपास के ढाबों पर जाकर रात गुजारनी पड़ती है। वहां भट्टी की गर्मी से कुछ राहत मिल जाती है। उनका कहना है कि यदि वेटिंग डोम समय पर शुरू हो जाता तो बच्चों और प्रसूताओं के साथ आने वाले परिजनों को इस तरह परेशान नहीं होना पड़ता।

Read More सेवा, समर्पण और संवेदना का केंद्र श्रीराम मंदिर, साधु-संतों के लिए 24 घंटे भोजन और विश्राम

कबूतरों की जाली के नाम पर अटका संचालन

Read More दिवाली पर बनी मां, चार दिन में उजड़ गई गृहस्थी, प्रीति की इलाज के दौरान मौत

पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अधिशासी अभियंता अशोक सनाढ्य ने बताया कि विभाग की ओर से निर्माण कार्य पूरा करवा दिया गया है। डोम में नल, पंखे और कूलर भी लगवा दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में कबूतरों की समस्या को देखते हुए कबूतरों से बचाव के लिए जाली लगवाने की बात कही है। मामले की जानकारी लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। वहीं, जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने कहा कि यह डोम मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए तैयार कराया गया है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। वे इसकी स्थिति दिखवाकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करवाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात  राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात 
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित...
कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा
आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?
चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान
पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
दो साल बाद भी कागजों में गांधी सागर सिंचाई परियोजना
Voice of Youth : मोबाइल की दुनिया से निकलकर किताबों की ओर लौट रहा युवा