आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान

कारण बताओ नोटिस पर जताई कड़ी आपत्ति

आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर आगामी एलएएचडीसी चुनावों के मद्देनजर किसी भी शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने एक सप्ताह की सहमति के बावजूद अचानक 28 नवंबर तक जवाब मांगने की प्रशासनिक प्रक्रिया को मनमाना बताया और कड़ाके की ठंड में चुनाव कराने पर सवाल उठाए।

श्रीनगर। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में लेह में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अनौपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि शांति बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का बॉन्ड, यहां तक कि अंतरिम शांति बॉन्ड भी हस्ताक्षर करने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ भी कहा या किया नहीं है जिससे शांति भंग होने की आशंका हो। लेह प्रशासन ने वांगचुक को कल तलब किया था और उनसे पूछा था कि आगामी लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनावों के मद्देनजर शांति बनाए रखने के लिए उन्हें बांड भरने के लिए बाध्य क्यों न किया जाए।

वांगचुक ने बताया कि उन्हें चुनाव अवधि के दौरान शांति बनाए रखने के लिए बॉड भरने के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए तलब किया गया था। इसके बाद वह कल लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डेलेक्स नामग्याल के समक्ष पेश हुए। गत 25 नवंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 126 और 130 के तहत जारी नोटिस में 23 नवंबर को लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क में एक सभा के दौरान वांगचुक की ओर से कथित तौर पर दिए गए बयानों का उल्लेख किया गया था।

नोटिस के अनुसार, वांगचुक ने कथित तौर पर सरकारी कर्मचारियों से चुनाव अवधि के दौरान सामूहिक अवकाश पर जाने की अपील की थी। उन्होंने सर्दियों के मौसम में चुनाव कराने का विरोध जारी रखने, 27 नवंबर से चार दिसंबर (मतदान के दिन) तक सार्वजनिक सभा आयोजित करने और इसके बाद भूख हड़ताल करने का भी आह्वान किया था। प्रशासन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान दिए गए इन बयानों से शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई है। प्रस्तावित बांड में एक महीने की अवधि के लिए 10,000 रुपये की राशि और इतनी ही रकम की दो जमानतें देने का प्रावधान है।

वांगचुक ने हालांकि कहा कि वह लगातार धरना और भूख हड़ताल सहित विरोध के शांतिपूर्ण तरीकों की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनसे शांति बनाए रखने के लिए बांड भरने की मांग करने का कोई औचित्य नहीं है। वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के समक्ष पेश हुए और स्पष्ट कर दिया कि वह शांति बांड पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा या किया है, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो। 

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

उन्होंने कहा, मैं अपने अधिवक्ता शफी के साथ पेश हुआ और औपचारिक जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा, क्योंकि 19 पन्नों के नोटिस में कई निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। इनका जवाब देने के लिए अधिवक्ताओं से परामर्श करने और भाषणों की प्रतिलिपियां तैयार करने की जरूरत है। सुनवाई बेहद सौहार्दपूर्ण रही और युवा मजिस्ट्रेट डेलेक्स नामग्याल ने जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय देने पर सहमति जताई।

Read More प्रदेश में सर्दी दिखाने लगी जोर : फतेहपुर @ 5.5 डिग्री, शेखावाटी इलाकों में सर्दी ज्यादा

उन्होंने कहा, हमारे वहां से निकलने के दो घंटे बाद ही मेरे अधिवक्ता को एक पत्र मिला, जिसमें अचानक 28 नवंबर यानी शनिवार तक जवाब जमा करने की मांग की गई। यह पूरी तरह मनमानी और अपारदर्शी प्रक्रिया है। पहले अचानक नोटिस दिया जाता है और फिर एक सप्ताह का समय देने पर स्पष्ट सहमति के बावजूद दो दिन के भीतर जवाब मांगा जाता है। वांगचुक ने आरोप लगाया कि यह उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से युवा स्थानीय अधिकारियों का इस्तेमाल कर उन लोगों को परेशान करने का एक और स्पष्ट मामला है, जो असहज सवाल उठाते हैं।

Read More नेपाल के विकास के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन शाह की वार्ता में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर

उन्होंने कड़ाके की ठंड के बीच लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चुनाव कराने के प्रशासन के फैसले पर भी सवाल उठाए और पूछा कि चुनाव इतनी जल्दबाजी में क्यों कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जो मतदाता सर्दियों के लिए किसी तरह हवाई यात्रा कर बाहर गए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है और करदाताओं के पैसे बर्बाद क्यों किए जा रहे हैं? 24 सितंबर को हुई मौतों की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट चुनाव संबंधी नोटिस जारी करने जितनी तेजी से क्यों नहीं लाई जा रही है? यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और अन्य क्षेत्रीय संगठन कड़ाके की सर्दी के महीनों में एलएएचडीसी चुनाव कराने का विरोध कर रहे हैं।

एलएबी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। एलएएचडीसी लेह के चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को निर्धारित है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार ही पूरी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाली अन्नकूट महाप्रसादी के लिए शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल...
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव : विधायक अशोक चांदना सहित 12-13 लोगों पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश