प्रदेश में सर्दी दिखाने लगी जोर : फतेहपुर @ 5.5 डिग्री, शेखावाटी इलाकों में सर्दी ज्यादा

पूर्वी राजस्थान में छाएंगे बादल

प्रदेश में सर्दी दिखाने लगी जोर : फतेहपुर @ 5.5 डिग्री, शेखावाटी इलाकों में सर्दी ज्यादा
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते राजस्थान में सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर, चूरू, पिलानी सहित कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 13.3 डिग्री दर्ज।

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। इसका ज्यादा असर शेखावाटी इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात भी सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही सीकर, चूरू, पिलानी, उदयपुर, चित्तौड़ सहित कई जिलों में भी रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में अब सुबह शाम की ठंड बढ़ने के साथ ही दिन में भी मौसम में ठंडक घुलने लगी है। इस बीच मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इसके असर से 21-22 नवम्बर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

राजधानी जयपुर और अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है। दिन और रात दोनों का पारा गिरने से सर्दी का असर बढ़ गया है। इस बीच जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी। चांदी 2,500 रुपए टूटकर 1,54,000 रुपए प्रति किलो।...
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान