सुबह 7 बजे मैदान में उतरे जोन उपायुक्त, 1 दिन में 575 कचरा डिपो साफ

निगम ने हटाया 400 टन कचरा

सुबह 7 बजे मैदान में उतरे जोन उपायुक्त, 1 दिन में 575 कचरा डिपो साफ
शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और खुले में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सभी जोन उपायुक्त सुबह 7 बजे से ही फील्ड में उतर गए और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग की।

जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और खुले में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सभी जोन उपायुक्त सुबह 7 बजे से ही फील्ड में उतर गए और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर सफाईकर्मियों से कचरे के ढेर हटवाए और खुले कचरा डिपो को साफ करवाया।

नगर निगम की टीमों ने एक ही दिन में शहरभर के विभिन्न स्थानों पर बने 575 ओपन कचरा डिपो साफ करवाकर करीब 400 टन कचरे का निस्तारण किया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई संसाधन और कार्मिक लगाए गए। अधिकारियों की निगरानी में कचरा उठाने और डिपो की सफाई का कार्य तेजी से कराया गया। इससे कई इलाकों में सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

आयुक्त ओम कसेरा ने जोन उपायुक्तों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने तथा खुले कचरा डिपो पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय पर कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कचरा हूपर में ही डालें :

Read More जेडीएफ के दूसरे दिन "क्राफ्टिंग आइडेंटिटी" सत्र से शुरुआत, संस्कृति के स्वामित्व पर मंथन

निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें। घरों और प्रतिष्ठानों का कचरा नगर निगम के घर-घर कचरा संग्रहण हूपर में ही डालें। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों से भी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।

Read More Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद राजस्थान में बढ़ी सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी। चांदी 2,500 रुपए टूटकर 1,54,000 रुपए प्रति किलो।...
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान