UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच

मोदी करेंगे टॉपर्स का सम्मान

UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रुट डायवर्जन किया गया है जो दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा। मोदी की सुरक्षा के लिये चार हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तैनात किये गये हैं।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में'पांचवंो राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह सड़क मार्ग से गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जायेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रुट डायवर्जन किया गया है जो दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा। मोदी की सुरक्षा के लिये चार हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तैनात किये गये हैं।

सम्मानित होने वाले मेधावियों में 37 प्रशिक्षार्थी अखिल भारतीय शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) तथा।5 प्रशिक्षार्थी शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) से जुड़े हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश के छह मेधावी प्रशिक्षार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा, जिनमें तीन सीटीएस और तीन सीआईटीएस प्रशिक्षार्थी सम्मिलित हैं। इस राष्ट्रीय आयोजन में 52 अवार्डीज के अतिरिक्त 4,200 ट्रेनीज (प्रशिक्षार्थी) और 209 ट्रेनर्स (प्रशिक्षक) भी सहभागिता करेंगे।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 तक लगातार चार वर्षों तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह पहली बार देश की राजधानी से बाहर आयोजित किया जा रहा है और इसकी मेजबानी का अवसर उत्तर प्रदेश को मिला है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन वर्ष 2015 से संचालित अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र सीआईटीएस योजना के तहत वर्तमान में 23 व्यवसायों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। संस्थान की उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रमाण यह है कि प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 में 10 व्यवसायों के कुल 19 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 16 प्रशिक्षार्थी इसी संस्थान के थे। इसी प्रकार प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 में भी 19 व्यवसायों के कुल 38 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 34 प्रशिक्षार्थी इसी संस्थान से संबंधित रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रुट डायवर्जन किया गया है जो दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक प्रभावी...
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान
दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की तैयारी, ट्रम्प ने बताया क्या हुई बात
जयपुर द्वितीय में कल पल्स पोलियो अभियान, 2647 बूथों पर 4.24 लाख बच्चों को पिलाएंगे दवा
चाय पी रहा था युवक : पैदल आए हमलावरों ने कनपटी पर रखा तमंचा, गोली मारकर भागे हत्यारे