ऑल टाइम हाई से लोअर सर्किट पर पहुंचे सोना और चांदी, 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट 

10,500 रुपए और शुद्ध सोना 6,500 रुपए कमजोर

ऑल टाइम हाई से लोअर सर्किट पर पहुंचे सोना और चांदी, 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट 
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी। जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को शुद्ध सोना 6,500 रुपए गिरकर 1,27,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 10,500 रुपए टूटकर 1,56,500 रुपए प्रति किलो। पिछले 30 दिनों में चांदी 35,500 और सोना 17,500 रुपए सस्ता।

जयपुर। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के परिणाम के बाद से ही सोना और चांदी के खरीदारों को राहत मिली है। नतीजों के बाद से भाव ढलान पर आ गए। खास बात यह रही कि जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को शुद्ध सोना 6,500 रुपए कम होकर 1,27,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 10,500 रुपए फिसलकर 1,56,500 रुपए प्रति किलो रही। जेवराती सोना 6 हजार रुपए गिरकर 1,18,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। साथ ही मात्र गत तीस दिनों में चांदी 35,500 रुपए और सोना 17,500 रुपए सस्ता हुआ। इस वर्ष 11 माह में चांदी 2,43,500 रुपए और सोना 56,500 रुपए टूटा। खबर लिखे जाने तक जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 1,27,000 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 1,55,000 रुपए प्रति किलो रही।

वजन और लागत बजट में आए :

देव दिवाली की खुशियों की दौरान अब कस्टमर्स के बजट में वजन और लागत बजट में आने लगे है। लगातार आई गिरावट से अब रिंग सेरेमनी और नेकलेस बजट के अनुसार सही वजन के मिलने लगे है।

टउ में सोना 4,355 रुपए टूटा, चांदी में 4.3% की बड़ी गिरावट :

Read More रिश्तेदारों और मित्रों के साथ दोबारा शाही मेहमान बनकर लौट रहा अमेरिकी जोड़ा , 66 विदेशी पर्यटक करेंगे राजस्थान की सैर 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 4,355 रुपए यानी 3.4%टूटकर 1,23,097 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी 6,797 रुपए यानी 4.3% फिसलकर 1,50,685 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्टÑीय बाजार में भी सोना 3.1% गिरकर 3,570 डॉलर और चांदी 5% टूटकर 42.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Read More जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया

गिरावट के प्रमुख कारण :

Read More जयपुर द्वितीय में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी: वैश्विक बाजार में सोना 3.1% और चांदी 5% तक टूटने से घरेलू बाजार पर दबाव आया।
    डॉलर में मजबूती: डॉलर मजबूत होने से अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा होता है, जिससे अंतरराष्टÑीय मांग प्रभावित हो सकती है।
    ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर होने पर सोने की मांग घट सकती है।
    मुनाफावसूली: पहले तेजी के बाद निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली से दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली बढ़ सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी। चांदी 2,500 रुपए टूटकर 1,54,000 रुपए प्रति किलो।...
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान