जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट

11 दिसंबर को दस्तक देगी फिल्म

जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
टीज़र में जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन के बीच तीखी पूछताछ और रहस्यमयी संवाद ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सत्ता, साजिश, रहस्य और चालबाजी का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल अभिनीत रहस्य एवं रोमांच से भरपूर फिल्म 'प्यादेश’ का पहला आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया गया है। टीज़र में जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन के बीच तीखी पूछताछ और रहस्यमयी संवाद ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सत्ता, साजिश, रहस्य और चालबाजी का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा। शेखर एस. झा के लेखन एवं निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी में हर किरदार का अपना मकसद है और हर कदम के पीछे कोई न कोई राज।

टीज़र की शुरुआत पूछताछ के एक तनावपूर्ण श्य से होती है, जिसमें जिमी शेरगिल पूछताछ अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि अध्ययन सुमन एक संदिग्ध के रूप में दिखाई देते हैं। दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला धीरे-धीरे रहस्य को और गहरा करता जाता है। हर जवाब के साथ एक नया सवाल सामने आता है और दर्शकों के मन में यह जिज्ञासा बनी रहती है कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक शेखर एस. झा ने कहा कि 'प्यादे’ के जरिए वह इंसानी व्यवहार के अनिश्चित पहलुओं को सामने लाना चाहते हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति के पीछे कोई न कोई मकसद होता है और हर कदम का अपना परिणाम। उन्होंने कहा कि पूछताछ का यह सिलसिला एक बड़े खेल की शुरुआत है। सीधी-सादी नजर आने वाली कहानी की कई परतों में रहस्य छिपे हैं।

फिल्म का निर्माण रिंकू सिंह ने शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले किया है। इससे पहले वह नाना पाटेकर और माही गिल अभिनीत एक फिल्म में व्यवसाय प्रमुख की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में रिलीज हुई प्रियंशु चटर्जी अभिनीत फिल्म 'लिटिल बेबी’का निर्माण भी किया था। फिल्म में जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रहस्य, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ से भरपूर यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More ‘टीन तिगड़ा’ का ट्रेलर रिलीज : प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों की कहानी लेकर 20 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीमिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी  1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
तीर्थनगरी पुष्कर में देवउठनी एकादशी के पवित्र स्नान के साथ कार्तिक मेला शुरू। पहले दिन सरोवर के 52 घाटों पर...
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान
दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की तैयारी, ट्रम्प ने बताया क्या हुई बात