‘टीन तिगड़ा’ का ट्रेलर रिलीज : प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों की कहानी लेकर 20 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीमिंग
संगीत और क्रिकेट की दुनिया में बुनी प्रेम कहानी
मुंबई। डिजिटल मनोरंजन मंच हिंन्दी जी5 ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'टीन तिगड़ा´ का ट्रेलर जारी कर दिया है। प्यार, महत्वाकांक्षा और जिंदगी के अप्रत्याशित मोड़ों पर आधारित इस सीरीज में प्रसन्ना बिष्ट, दानेश राजवी, अर्चिका अरोड़ा, समर्थ मेहता और ग्रुशा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज का प्रीमियर 20 नवंबर को होगा। स्ट्रीटलैम्प मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी और आई स्क्रीम ड्रीम्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण में बनी यह सीरीज संगीत और क्रिकेट की दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी अस्मानी और मानस के इर्द-गिर्द घूमती है। अस्मानी एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर है, जबकि मानस गायक बनने का सपना देखता है। दोनों की प्रेम कहानी उस समय नया मोड़ ले लेती है, जब उन्हें पता चलता है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।
इसके बाद दोनों के सामने अपने रिश्ते, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और नई जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो जाती है। सीरीज में युवा प्रेम, रोमांस, हास्य और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ बड़े होने की चुनौतियों को दिखाया गया है।अभिनेत्री प्रसन्ना बिष्ट ने कहा कि 'टीन तिगड़ा’ की सबसे खास बात इसकी वास्तविक और दर्शकों से जुड़ाव महसूस कराने वाली कहानी है। यह उन फैसलों और परिस्थितियों को दर्शाती है, जब जिंदगी हमारी योजनाओं के अनुसार नहीं चलती। उनके अनुसार, यह कहानी युवाओं को अपने सपनों की ओर दोबारा बढऩे और अप्रत्याशित परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा देती है। अभिनेता दानेश राजवी ने कहा कि यह सीरीज युवा प्रेम, महत्वाकांक्षाओं और जिंदगी की अनिश्चितताओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। कहानी में हल्के-फुल्के पलों के साथ भावनात्मक मोड़ भी हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि दर्शक इस कहानी और इसके किरदारों से जुड़ाव महसूस करेंगे। 'टीन तिगड़ाÓका प्रीमियर 20 नवंबर को हिंन्दी जी5 पर होगा।

Comment List