जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर

फाइनल में भी हमारी जीत तय

जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर
पंचायती राज चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के दावे के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस चुनाव को सेमीफाइनल बता रही थी, उसके नतीजे विधानसभा चुनाव की तस्वीर दिखा रहे हैं। जूली ने कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा किया और मतगणना में बेईमानी की आशंका भी जताई।

अलवर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के नतीजों और मतगणना के रुझानों को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी (पर) निशाना साधते हुए कांग्रेस की बढ़त का दावा किया है। श्री जूली ने कहा कि भाजपा खुद इस चुनाव को सेमीफाइनल बता रही थी, अब सेमीफाइनल के नतीजे आ गये हैं और यही नतीजे विधानसभा चुनाव के फाइनल में भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा बहुमत मिलेगा और मत प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस भाजपा से काफी आगे रहेगी।

अलवर जिले के चुनावी रुझानों पर उन्होंने कहा कि यहां परिणाम अच्छे आये हैं और कांग्रेस अधिकतर क्षेत्रों में आगे चल रही है। रैणी-राजगढ़, अलवर ग्रामीण, रामगढ़ और कठूमर सहित कई क्षेत्रों में कांग्रेस की बढ़त का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि थानागाजी में जरूर भाजपा थोड़ा आगे है, जबकि बाकी जगह कांग्रेस आगे चल रही है। विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद भाजपा को देने से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर जूली ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह समय बतायेगा, बाकी राजस्थान की जनता का मन सबके सामने है। वहीं मतगणना के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और बेईमानी की आशंका पर उन्होंने कहा कि मुख्य डर अब भी है, लेकिन बेईमानी चलने नहीं देंगे।

 

Read More वर्ल्ड सीओपीडी डे : सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, दिल को भी बीमार कर रहा सीओपीडी

 

 

Read More एमडी एनाटॉमी के रिजल्ट ने उड़ाए फ्यूज, 57 में से करीब 36 रेजिडेंट फेल

Tags: julie

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे