एमडी एनाटॉमी के रिजल्ट ने उड़ाए फ्यूज, 57 में से करीब 36 रेजिडेंट फेल

करीब 60 से 65 फीसदी रेजिडेंट्स के फेल होने की जानकारी

एमडी एनाटॉमी के रिजल्ट ने उड़ाए फ्यूज, 57 में से करीब 36 रेजिडेंट फेल
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की एमडीएनाटॉमी एग्जाम-2026 के परिणाम ने मेडिकल कॉलेजों की शिक्षण एवं परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनाटॉमी विभाग के कुल 57 रजिस्टर्ड रेजिडेंट्स में से करीब 36 के अनुत्तीर्ण होने की जानकारी सामने आई है।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की एमडीएनाटॉमी एग्जाम-2026 के परिणाम ने मेडिकल कॉलेजों की शिक्षण एवं परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनाटॉमी विभाग के कुल 57 रजिस्टर्ड रेजिडेंट्स में से करीब 36 के अनुत्तीर्ण होने की जानकारी सामने आई है। अकेले SMS मेडिकल कॉलेज के 14 में से 9 स्टूडेंट्स के फेल होने की बात कही जा रही है। वहीं RUHS और झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स अनुत्तीर्ण श्रेणी में बताए जा रहे हैं। अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी करीब 60 से 65 फीसदी रेजिडेंट्स के फेल होने की जानकारी है।

इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के फेल होने से परिणाम की निष्पक्षता और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी परिणाम पर चिंता जताई है। जार्ड अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि इतने अधिक रेजिडेंट्स के फेल होने से विभाग की कार्यप्रणाली और परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। यदि परिणाम सही है तो विभाग के कामकाज की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। डॉ. चौधरी ने प्रभावित स्टूडेंट्स के लिए रिटोटलिंग पोर्टल खोलने की मांग की है, ताकि उन्हें अंकों की फिर जांच का अवसर मिल सके। कई अनुत्तीर्ण स्टूडेंट्स ने RUHS पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी
कांग्रेस ने मेटा पर भाजपा के इशारे पर काम कर कांग्रेस की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। संगठन के...
जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर
पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश