पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा

राहुल गांधी की नीति अपनाए सरकार

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान का स्वागत क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से तब तक बातचीत नहीं होनी चाहिए, जब तक वह आतंकवाद बंद नहीं करता।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में पाकिस्तान को आमंत्रित किये जाने पर और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सवाल किया कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के बावजूद सरकार पाकिस्तान के स्वागत में क्यों जुटी है? कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार पहली बार शंघाई सहयोग संगठन का सभ्यतागत संवाद का आयोजन कर रही है, जिसमें पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद फैलाता रहेगा, उससे कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर जो रुख अपनाया है, वही सरकार को भी अपनाना चाहिए। गौरतलब है कि आज शाम राजधानी में आयोजित शंघाई सहयोग संवाद का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे।

 

Read More देवउठनी एकादशी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई जगह पर जाम के हालात 

 

Read More पाकिस्तान में बड़ा प्रहार : 8 आतंवादी ढेर; जवाबी हमले में 2 सैनिकों की मौत

 

Tags: supriya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे