सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित
सफलता का श्रेय टीम की मेहनत को दिया
जयपुर। सुयश गोदरेज गैलेरी ने गोदरेज के स्मार्ट होम लॉकर व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में सर्वाधिक लॉकर बिक्री का गौरव हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कंपनी के अधिकारियों ने एसजी ग्रुप के निदेशक आशीष सोमानी और ऋषभ माहेश्वरी को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक आशीष सोमानी ने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की कार्यक्षमता, निरंतर प्रयासों और व्यवसाय के प्रति समर्पण का परिणाम है। सुयश गोदरेज गैलेरी ने बेहतर कार्य प्रदर्शन और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर लॉकर बिक्री के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
आशीष सोमानी ने इस सम्मान का श्रेय अपनी पूरी टीम की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुयश गोदरेज गैलेरी के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी है। इस उपलब्धि से कंपनी के कर्मचारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। कंपनी ने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने तथा ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Comment List