सोना और चांदी धड़ाम एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट चांदी 10,500 रुपए और शुद्ध सोना 6500 रुपए सस्ता
देवउठनी एकादशी से पहले राहत की शहनाई गूंजी
देवउठनी एकादशी से पहले जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट से शादी-ब्याह की खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। शुक्रवार को चांदी 10,500 रुपए टूटकर 1,56,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
जयपुर। जयपुर देवउठनी एकादशी से पहले चांदी और सोने में आई रिकॉर्ड गिरावट से शादी ब्याह के खरीदारी के लिए राहत की शहनाई गूंज रही है। शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड गिरावट आई। चांदी 10,500 रुपए गिरकर 1,56,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 6,500 रुपए बढ़कर 1,27,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 6,000 रुपए टूटकर 1,18,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। पिंक सिटी के ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारी की रौनक बनी हुई है।
रिकॉर्ड गिरावट की मुख्य वजह इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की मजबूती और वायदा बाजार में नरमी है। जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव चांदी 1,56,500 शुद्ध सोना 1,27,500 जेवराती सोना 1,18,400 18कैरेट 99,500 14कैरेट 79,100
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Nov 2026 15:58:54
जिला परिषद की 32 सीटों में भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 15 पर दर्ज की जीत।

Comment List