जयपुर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू, खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत तक छूट

13 जनवरी तक चलेगी प्रदर्शनी

जयपुर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू, खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत तक छूट
राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, बजाज नगर में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी वर्ष 2026-27 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, जयपुर के अध्यक्ष इंदुभूषण गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

जयपुर। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, बजाज नगर में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी वर्ष 2026-27 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, जयपुर के अध्यक्ष इंदुभूषण गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 20 नवंबर से 13 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में ग्राहकों को खादी वस्त्रों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है।

राजस्थान में उत्पादित प्रांतीय खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी, जबकि परप्रान्तीय खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट का लाभ ग्राहक उठा सकेंगे। मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में 230 स्टॉल्स लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने के साथ ग्राहकों तक खादी उत्पादों को आकर्षक छूट के साथ पहुंचाना है। सर्दियों के मौसम में खादी वस्त्रों की खरीदारी के लिए यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए खास अवसर लेकर आई है। 13 जनवरी तक चलने वाली प्रदर्शनी में ग्राहक छूट के साथ खादी वस्त्र खरीद सकेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुपोषित बचपन और स्वस्थ मातृत्व से साकार होगा विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री  सुपोषित बचपन और स्वस्थ मातृत्व से साकार होगा विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सुपोषित बचपन, स्वस्थ मातृत्व और सशक्त समाज के निर्माण से ही विकसित राजस्थान...
वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया
मैं कोटा बैराज... 66 साल का हुआ, अब मरम्मत की दरकार
न नौकरी बढ़ रही, न वेतन... जयराम ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
उड़ानें ठप, सेवाएं बाधित... ट्रंप ने साइबर प्रमुख को हटाया
Weather Update : उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, फतेहपुर में पारा 6 डिग्री से नीचे 
जयपुर द्वितीय में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक