उड़ानें ठप, सेवाएं बाधित... ट्रंप ने साइबर प्रमुख को हटाया

तकनीकी संकट के बाद पहली कार्रवाई

उड़ानें ठप, सेवाएं बाधित... ट्रंप ने साइबर प्रमुख को हटाया
तकनीकी व्यवधानों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय साइबर निदेशक सीन केयर्नक्रॉस को बर्खास्त कर दिया है। हवाई सेवाओं, बैंकिंग और सुरक्षा प्रणालियों में आई गड़बड़ियों के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता की कमी भी उनकी विदाई की वजह बनी। उनकी जगह कस्र्टन डेविस अंतरिम जिम्मेदारी संभालेंगी।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय साइबर निदेशक सीन केयर्नक्रॉस को पद से हटा दिया है। देश भर में हवाई यात्रा, बैंकिंग सेवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणालियों को बाधित करने वाले कई तकनीकी व्यवधानों के बीच प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती जांच के बाद यह कदम उठाया गया है। अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी मजबूत विशेषज्ञता नहीं होने के कारण राष्ट्रपति ने उन्हें पद से हटाए जाने का समर्थन किया था।

पिछले सप्ताह आए तकनीकी व्यवधानों के दौर के बाद से राष्ट्रीय साइबर निदेशक को हटाया जाना ट्रंप प्रशासन का पहला बड़ा कार्मिक बदलाव है। इन व्यवधानों में माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा ठप होना शामिल है, जिससे करोड़ों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए, साथ ही देश भर में हवाई यात्रा थमने से हजारों उड़ानें बाधित हुईं। सूत्रों के अनुसार, संघीय सरकार में साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति की देखरेख करने वाले केयर्नक्रॉस की जगह अस्थायी रूप से रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी कस्र्टन डेविस को नियुक्त किया जाएगा।

 

 

Read More पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी वैन, महिलाओं-बच्चों समेत 11 की मौत

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में युद्ध पर घमासान, ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट में धराशायी अमेरिका में युद्ध पर घमासान, ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट में धराशायी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान युद्ध जारी रखने से रोकने का प्रस्ताव 51-48 वोटों से खारिज हो गया। तीन रिपब्लिकन...
सुपोषित बचपन और स्वस्थ मातृत्व से साकार होगा विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री 
वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया
मैं कोटा बैराज... 66 साल का हुआ, अब मरम्मत की दरकार
न नौकरी बढ़ रही, न वेतन... जयराम ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
उड़ानें ठप, सेवाएं बाधित... ट्रंप ने साइबर प्रमुख को हटाया
Weather Update : उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, फतेहपुर में पारा 6 डिग्री से नीचे