पुतिन-ट्रंप-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बोले- कांग्रेस की सरकार होती तो भारत के PM भी होते साथ
भारत को जगह नहीं मिली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की मेज पर बैठे होते।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की मेज पर बैठे होते। गांधी ने कहा कि उन्हें इन तीनों नेताओं के साथ बातचीत की मेज पर बैठने की जगह नहीं मिली।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें शी जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप चीन के शेनझेन स्थित काइलिन विला में 19 नवंबर को हुई बैठक में भाग लेते दिखाई दे रहे हैं। यह बैठक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के इतर हुई थी। गांधी ने इसके साथ लिखा यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Nov 2026 12:31:54
टोलकर्मी विपिन बूम हटाने लगे तभी चालक ने टोलकर्मियों को डराने और जान से मारने की नीयत से गोली चला...

Comment List