अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 

33 वार्डों में भाजपा ने 17 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत हासिल

अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 
अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 17 सदस्यों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू होने के साथ ही पूरे जिले की निगाहें परिणामों पर टिक गईं।

अजमेर। अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 17 सदस्यों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू होने के साथ ही पूरे जिले की निगाहें परिणामों पर टिक गईं। नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड संख्या 2 में देखने को मिला, जहां दो बार की जिला प्रमुख और मसूदा से विधायक रहीं सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस की लक्ष्मी कंवर ने 1,843 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। दूसरी ओर, भाजपा खेमे से जिला प्रमुख पद के प्रबल दावेदारों में शामिल वार्ड संख्या 28 से पूजा भंसाली ने 5,500 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

वहीं, वार्ड संख्या 27 से भाजपा के अर्जुन सिंह रावत ने सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर पार्टी को मजबूती दी। रोमांचक और नजदीकी मुकाबले भी रहे मतगणना के दौरान कई सीटों पर कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। वार्ड संख्या 13 से भाजपा की सुनीता चौधरी ने महज 19 वोटों के बेहद करीबी अंतर से जीत दर्ज की। इसके अलावा सबसे कम मतों के अंतर से वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस की प्रत्याशी विजयी रहीं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: दिग्गजों के परिवारों को बड़ा झटका, कई जगह आरएलपी ने चौंकाया राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: दिग्गजों के परिवारों को बड़ा झटका, कई जगह आरएलपी ने चौंकाया
राजस्थान के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे गुरुवार को आने शुरू हुए। 37 जिलों में मतगणना जारी...
सीएम जन आवास योजना-2026 और टीडीआर पॉलिसी के प्रारूप पर 30 नवंबर तक दे सकेंगे आपत्ति और सुझाव
अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 
भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन
बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था