पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी वैन, महिलाओं-बच्चों समेत 11 की मौत
बचाव कर्मियों ने नदी में अभियान चलाकर पीड़ितों को बाहर निकाला
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र स्थित घिजर जिले में गुरुवार शाम एक यात्री वैन अनियंत्रित होकर यासीन नदी में गिर गई। गिलगित से यासीन घाटी जा रहे इस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिलाओं और एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर यासीन नदी में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, वैन गिलगित से घिजर जिले की यासीन घाटी जा रही थी। इसी दौरान मोर्काह पुल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत अभियान शुरू किया। शुरुआती कार्रवाई में 10 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें शामिल एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Nov 2026 19:02:05
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...

Comment List