झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे

8 पंचायत समितियों में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा, दो में भाजपा बनाएगी प्रधान

झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे
जिला परिषद की 32 सीटों में भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 15 पर दर्ज की जीत।

झालावाड़। पंचायतीराज चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव में पार्टी को मिली सफलता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के प्रति आभार जताया।
वहीं मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे नेमीचंद मीणा ने भी पंचायत समिति चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनाव में मिले जनसमर्थन को लेकर अपनी बात रखी।

पंचायत समिति चुनाव में  झालावाड़ जिले की कुल 8 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 6 में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को 2 पंचायत समितियों में सफलता मिली है। ऐसे में जिले की 6 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनना तय माना जा रहा है, जबकि 2 पंचायत समितियों में भाजपा अपना प्रधान बनाएगी। वहीं जिला परिषद सदस्य चुनाव में मुकाबला काफी रोचक रहा। जिले में जिला परिषद के कुल 33 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से एक वार्ड पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका था। शेष 32 वार्डों की मतगणना के बाद सामने आए नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आईं। इस तरह पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की, जबकि जिला परिषद की सीटों पर भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के परिणामों की विधिवत घोषणा नहीं की गई थी। चुनाव परिणामों के बाद अब जिले में पंचायत समितियों के प्रधान पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे झालावाड़ की पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद में भाजपा आगे
जिला परिषद की 32 सीटों में भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 15 पर दर्ज की जीत।
सोना और चांदी धड़ाम एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट चांदी 10,500 रुपए और शुद्ध सोना 6500 रुपए सस्ता
बोत्सवाना से आई मादा चीता ने कूनो में रचा इतिहास, 4 शावकों को दिया जन्म
अमेरिका में युद्ध पर घमासान, ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट में धराशायी
सुपोषित बचपन और स्वस्थ मातृत्व से साकार होगा विकसित राजस्थान का संकल्प : मुख्यमंत्री 
वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया
मैं कोटा बैराज... 66 साल का हुआ, अब मरम्मत की दरकार