पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी

वारदात के बाद आरोपी साला फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा  की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन पर सुबह किया ताबड़तोड़ हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम।

कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक साले ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन पर उनके साले कपिल जैन ने सुबह चाकू से हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पहले दादाबाड़ी स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है जिसके चलते यह हमला किया गया है ।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा  की चाकू घोंपकर हत्या कर दी पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन पर सुबह किया ताबड़तोड़ हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम।
जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन
Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल
"सब चंगा सी, अब तो-सब महँगी सी" दावे नहीं, महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार : जयराम रमेश
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत