बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

पंचायत समिति चुनाव में कई वार्डों के नतीजों ने चौंकाया

बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
तालेड़ा में कांग्रेस का दबदबा; केशवरायपाटन में भी बदले चुनावी समीकरण।

बूंदी । बूंदी जिले में पंचायत समिति चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को अलग-अलग वार्डों के परिणाम सामने आ रहे हैं। तालेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने कई वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं भाजपा ने भी कुछ वार्डों में जीत हासिल की है। केशवरायपाटन पंचायत समिति में भी कांग्रेस, भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। तालेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की मेघा दाधीच, वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की फोरनता चांदना और वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के कन्हैयालाल विजयी रहे। वार्ड नंबर 8 में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

केशवरायपाटन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस और वार्ड नंबर 3 व 4 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 7 में बसपा ने जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। वहीं बूंदी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 23 से भाजपा की निशा नागर ने महज 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। बूंदी पंचायत समिति के घोषित परिणामों में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी को 1658, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी को 1490 और वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी को 1209 मत मिले। वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी ने 1413 मत हासिल कर जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान सामने आ रहे इन परिणामों से बूंदी जिले में पंचायत समिति चुनाव की राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
तालेड़ा में कांग्रेस का दबदबा; केशवरायपाटन में भी बदले चुनावी समीकरण।
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था
Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर
दीपावली तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की सरकारी योजना फेल, प्रदेशभर में बदहाल सड़कों से आमजन परेशान
सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुतिन-ट्रंप-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बोले- कांग्रेस  की सरकार होती तो भारत के PM भी होते साथ