पाकिस्तान में बड़ा प्रहार : 8 आतंवादी ढेर; जवाबी हमले में 2 सैनिकों की मौत

सेना पर ड्रोन से हमला

पाकिस्तान में बड़ा प्रहार : 8 आतंवादी ढेर; जवाबी हमले में 2 सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने खुफिया अभियानों के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत आठ आतंकियों को मार गिराया। कोलपुर में हुई कार्रवाई के बाद आतंकियों ने ड्रोन से सैन्य वाहनों पर हमला कर दिया, जिसमें सेना के एक अधिकारी और जवान की मौत हो गई। इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत आठ आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुरक्षा बल बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्वेटा-तफ्तान राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त भी की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि प्रांत के कोलपुर इलाके में चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया। बयान के अनुसार, बाद में आतंकवादियों ने सशस्त्र क्वाडकॉप्टर (चार पंखों वाले ड्रोन) से गश्त कर रहे सैन्य वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के एक अधिकारी और एक जवान की मृत्यु हो गई।

सेना ने बताया कि इलाके में बचे हुए आतंकवादी खतरे को खत्म करने के लिए तलाशी और सफाई अभियान जारी है। बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी समूह आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन, शक्तिशाली विस्फोटक उपकरणों और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। बयान के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखेंगी। उन्होंने प्रांत में आतंकवाद खत्म करने और शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प जताया।

 

Read More आगरा में दलित महासम्मेलन से पहले सियासी विवाद, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े

Read More सोनिया-खड़गे ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले- आज भी जिंदा है आधुनिक भारत का सपना

 

Read More जेडीए में लापरवाहों पर गिरी गाज, 13 अधिकारी-कर्मचारियों को चार्जशीट, 9 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

 

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट