वर्ल्ड सीओपीडी डे : सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, दिल को भी बीमार कर रहा सीओपीडी

60 प्रतिशत सीओपीडी मरीजों को दिल की भी समस्या

वर्ल्ड सीओपीडी डे : सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, दिल को भी बीमार कर रहा सीओपीडी
फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी दिल को भी गंभीर रूप से बीमार कर रहा है। सीओपीडी से पीड़ित 60 प्रतिशत मरीजों के दिल की बीमारियों देखने को मिल रही है।

जयपुर। फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी दिल को भी गंभीर रूप से बीमार कर रहा है। सीओपीडी से पीड़ित 60 प्रतिशत मरीजों के दिल की बीमारियों देखने को मिल रही है। राजस्थान टॉप तीन राज्यों में है, जहां देश के सबसे अधिक सीओपीडी के मरीज हैं जोकि चिंता में डालने वाले आंकड़े हैं क्योंकि इनमें ज्यादातर मरीजों को दिल की बीमारी भी है। देश में सीओपीडी के सबसे ज्यादा मरीज उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में हैं।

सीओपीडी के मरीजों में 60 प्रतिशत तक दिल की बीमीरी : सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शीतू सिंह ने बताया कि सीओपीडी मरीजों में हृदय रोगों की प्रचलन दर 59.6 प्रतिशत तक पहुंची जबकि बिना सीओपीडी वाले साधारण लोगों में यही दर 28.4 प्रतिशत ही पाई गई। इतना बड़ा अंतर साफ  दिखाता है कि बीमारी फेफड़ों से कहीं आगे शरीर के संपूर्ण रक्तसंचार तंत्र को प्रभावित करती है। सीओपीडी वाले मरीजों में कोरोनरी हार्ट डिजीज, मायोकार्डियल इन्फार्क्शन यानी हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक का जोखिम सामान्य लोगों से कहीं अधिक है। खास बात यह भी सामने आई कि इन मरीजों में एक नहीं बल्कि दो और तीन प्रकार के ह्दय रोग एक साथ होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

सीओपीडी से दिल की इन बीमारियों का खतरा ज्यादा :

    इस्कीमिक हार्ट डिजीज:  21 प्रतिशत
    हार्ट फेल्योर: 20 प्रतिशत
    हार्ट अटैक: लगभग 5 प्रतिशत
    धड़कन की गड़बड़ी यानी अरिदमिया: लगभग 3 प्रतिशत

Read More कांग्रेस का एक साल भारी या BJP के 3 साल? गहलोत ने पेश किए आंकड़े

इसलिए खतरनाक बीमीरी है सीओपीडी : सीओपीडी के 34 प्रतिशत मामलों में फेफड़ों सूजन बनी रहती है। ऑक्सीजन की कमी और लगातार बढ़ते श्वसन प्रयास से ब्लड प्रेशर भी धीरे धीरे बढ़ता जाता है और हाइपरटेंशन में बदल जाता है। सीओपीडी के 34 प्रतिशत मरीजों में हाइपरटेंशन की शिकायत देखने को मिलती है जिन्हें हार्ट डिजीज होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है। दोनों रोग एक-दूसरे को बढ़ाते हैं इसलिए सीओपीडी मरीजों में ब्लड प्रेशर की नियमित जांच अनिवार्य है और हाई बीपी के मरीजों को भी फेफड़ों की जांच को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

Read More सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस

सीओपीडी के प्रमुख लक्षण :

Read More वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ

    सांस फूलना
    लगातार खांसी
    सांस लेते या छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आना
    सीने में जकड़न या भारीपन
    थकान, कमजोरी

बार-बार श्वसन संक्रमण बचाव :

    धूम्रपान छोड़ें
    धुएं और प्रदूषण से बचें 
    टीकाकरण कराएं
    डॉक्टर की सलाह से दवाइयां और इनहेलर लें
    सर्दी से बचाव रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान