जयपुर द्वितीय में कल पल्स पोलियो अभियान, 2647 बूथों पर 4.24 लाख बच्चों को पिलाएंगे दवा

छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी खुराक

जयपुर द्वितीय में कल पल्स पोलियो अभियान, 2647 बूथों पर 4.24 लाख बच्चों को पिलाएंगे दवा
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

जयपुर। जयपुर द्वितीय जिले में 22 नवंबर, रविवार को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 2647 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 691 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। आरसीएचओ डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि अभियान के लिए 14,546 वैक्सीनेटर और 816 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 153 ट्रांजिट और 635 मोबाइल टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी। अभियान में कुल 15,362 कार्मिक तैनात रहेंगे। जिला स्तरीय अधिकारी अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी। चांदी 2,500 रुपए टूटकर 1,54,000 रुपए प्रति किलो।...
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर में एकादशी स्नान, भजन-कीर्तन से धर्ममय तीर्थनगरी 
जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट
UP में 52 टॉपर्स, 4200 प्रशिक्षार्थी और मोदी... आज सजेगा कौशल का मंच
जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी
Nvidia को झटका, अल्फाबेट ने पछाड़ा; अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान