रिश्तेदारों और मित्रों के साथ दोबारा शाही मेहमान बनकर लौट रहा अमेरिकी जोड़ा , 66 विदेशी पर्यटक करेंगे राजस्थान की सैर 

सुबह गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर होगा शाही स्वागत

रिश्तेदारों और मित्रों के साथ दोबारा शाही मेहमान बनकर लौट रहा अमेरिकी जोड़ा , 66 विदेशी पर्यटक करेंगे राजस्थान की सैर 
राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और पैलेस ऑन व्हील्स के सफर का जादू विदेशी पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अनूठा उदाहरण एक अमेरिकी दंपती ने पेश किया है।इनमें अमेरिका के 61, ब्रिटेन के 4 और ऑस्ट्रेलिया का 1 पर्यटक शामिल है।

जयपुर। राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और पैलेस ऑन व्हील्स के सफर का जादू विदेशी पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अनूठा उदाहरण एक अमेरिकी दंपती ने पेश किया है। वर्ष 2018 में पैलेस ऑन व्हील्स में शाही सफर का अनुभव लेने के बाद यह दंपती एक बार फिर राजस्थान लौट रहा है। इस बार खास बात यह है कि दंपती ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ शाही ट्रेन का पूरा चार्टर टूर ही बुक कर लिया है। इस चार्टर्ड टूर के तहत पैलेस ऑन व्हील्स में तीन देशों के कुल 66 पर्यटक सफर करेंगे।

इनमें अमेरिका के 61, ब्रिटेन के 4 और ऑस्ट्रेलिया का 1 पर्यटक शामिल है। शाही ट्रेन गुरुवार को जयपुर पहुंचेगी। यहां गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में शाही स्वागत किया जाएगा। खास बात यह है कि अमेरिकी दंपती का वर्ष 2018 का अनुभव इतना यादगार रहा कि उन्होंने इस बार अकेले यात्रा करने के बजाय अपने करीबियों को भी राजस्थान की शाही विरासत और संस्कृति से रूबरू कराने का फैसला किया। अब पूरा समूह पैलेस ऑन व्हील्स के जरिए राजस्थान के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और राजसी मेहमाननवाजी का आनंद लेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान