मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे

देशवासियों से की अपील

मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकता, भाईचारे और सकारात्मकता को मजबूत करता है। मोदी ने नागरिकों से नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक बताया तथा देश के सभी नागरिकों से नयी ऊर्जा और ²ढ़ संकल्प के साथ एक समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मोदी ने अपने दीपावली संदेश में शनिवार को कहा कि यह पर्व भारतीय सभ्यता के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ आपसी एकता एवं भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! और आशा व्यक्त की कि यह त्योहार हर घर को सुख, सछ्वाव और समृद्धि से रोशन करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली सकारात्मकता, अच्छाई और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह उत्सव लोगों को दयालुता फैलाने, आशावादी दृष्टिकोण अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, आइए, हम समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। इसके साथ ही उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।  

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा
मुंबई। संजय राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि अजित पवार की राकांपा में सत्ता पार्थ...
मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे
भजनलाल शर्मा की पहल पर 32 देशों से उमड़े प्रवासी, 4 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन
पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत
पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका : सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी, राजनाथ ने बताया तोहफा
लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज