मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे

पीछे हटने का सवाल ही नहीं

मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर बाधा दूर की जाएगी। मोदी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं को उनका हक मिलने से नहीं रोक पाएंगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  में कहा  कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। उन्होंने कहा कि वह भी वर्षों से इस दिशा में प्रयास करने वालों में शामिल रहे हैं। कई महिलाएं उनके सामने इस मुद्दे को उठाती रही हैं और बहनों ने पत्र लिखकर अपनी बातें बताई हैं।उन्होंने कहा है कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को उनका हक पाने से नहीं रोक पाएंगी।

मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इरादा अडिग है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें कभी नहीं रोक पाएंगी।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं...
पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 29 नवंबर को रवि पुष्य पर होगा पंचामृत अभिषेक, 1008 मोदक अर्पित होंगे
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
फायरिंग अभ्यास के बाद पिस्टल चेक करते समय चली गोली, कांस्टेबल घायल
असर खबर का : सांगोद में सड़क निर्माण से लग रहे जाम पर पुलिस प्रशासन सख्त, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
पुलिस लाइन में लाखों की हेराफेरी : एएसआई बर्खास्त, 11 बिंदुओं पर जांच के बाद एफआईआर